उत्तराखंड

उत्सव गार्डन में खाटू श्याम के पहले उत्सव में उमड़े हजारों लोग

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

श्याम खाटू जागरण के प्रथमं वर्ष श्याम बाबा की पूजा में शहर के मुख्य कारोबारी ओर समाजसेवी रोहतास अग्रवाल पत्नी सहित मुख्य यजमान बने.

उनकी पूजा के खत्म होने के बाद ही श्याम मित्तर मंडल टनकपुर द्वारा पूजा अर्चना की गई और जागरण सुरु हुआ मंच संचालन विजय गोयल हरिद्वार के मंच संभाल लेने के बाद खुशी जोशी उत्तराखंड, आकांक्षा मित्तल उत्तर प्रदेश, संजय पारीक राजस्थान आदि ने मंच पर खाटू के गीत गाये और धर्म प्रेमी जनों को मंत्रमुग्दध कर दिया. उत्सव गार्डन टनकपुर में हुए इस महोत्सव में मेन मार्केट के अलावा विष्णुपुरी की जनता ने धर्म कमाया.

आयोजन को सफल बनाने में दीनदयालअग्रवाल, सुरजभान अग्रवाल, नवीन कोहली,महेश अधिकारी,विनीत भसीन,दिनेश भट्ट,रिपुदमन तड़ागी,ओमप्रकाश विष्वकर्मा, बहादुर पाटनी, जयकिशन बत्तरा, रेखा बंसल, डिगर सिंह बोहरा, राकेश अग्रवाल सहित विधायक कैलाश गहतोड़ी, प्रशासनिक अधिकारी उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, सीओ राजन सिंह रौतेला, कोतवाल अरूण कुमार वर्मा आदि लोग शामिल रहे. सुबह प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *