दुनिया देश

पशुपतिनाथ मंदिर में मोदी ने की पूजा, गहलोत बोले पाखंड कर रहे प्रधानमंत्री

काठमांडू/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे| इससे पहले उन्होंने राम जानकी मंदिर और मुक्तिनाथ धाम में की पूजा-अर्चना की थी| सुबह नरेंद्र मोदी ने पशुपतिनाथ मंदिर में जाकर मत्था टेका और भगवान से मन्नत मांगी|

इस दौरान मोदी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर इकट्ठा हुई थी| बता दें कि नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे का आज दूसरा दिन है|
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने को कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पाखंड और गलत करार दिया है|

गहलोत ने कहा कि आज कर्नाटक में चुनाव हो रहे हैं और नरेंद्र मोदी नेपाल के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करके क्या दर्शाना चाहते हैं कि वह बहुत बड़े धर्म वाले नेता हैं| गहलोत ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे कि पूरे भारतवर्ष में एक वही हिंदू हैं उनकी पार्टी हिंदू है और RSS वाले हिंदू हैं बाकी कोई हिंदू नहीं है| नहीं उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को ऐसा नहीं करना चाहिए वह कर्नाटक चुनाव को प्रभावित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं ताकि वहां का वोटर उनको बहुत धार्मिक आदमी समझे और आकर उनके पक्ष में वोट कर देे|

बता दें कि कर्नाटक में विस चुनाव के लिये आज वोट डाले जा रहे हैं और वहां नाथ संप्रदाय के वोटरों की बड़ी तादाद है. यही वजह थी कि वहां योगी आदित्यनाथ की 35 सभाओं का आयोजन किया गया था. अब मोदी खुद पशुपति नाथ मंदिर पहुंच गए पूजा अर्चना करने.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *