बिहार

सांसद महबूब अली ने खगड़िया वासियों को दी स्थापना दिवस की बधाई

चंदन मंडल, खगड़िया 

दिनांक 10 मई 2018 को स्थापना दिवस के अवसर पर  सांसद चौ महबूब अली कैसर ने खगड़िया जिलेवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सांसद चौ. महबूब अली कैसर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से खगडिया जिले में जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। सांसद चौ महबूब अली कैसर ने जनप्रतिनिधियों, पचायत पदाधिकारियों, नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों आदि सभी को जिले के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए जिले की ओर प्रगति की कामना की है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने कहा कि गौरवशाली इतिहास के साथ जिले ने 36 वर्ष पूरे कर लिये हैं. 37 वें वर्ष में प्रवेश करने पर उन्होंनें समस्त जिलेवासियों को बधाई भी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *