बिहार

विधायक राजकुमार राय ने किया गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर 

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राज कुमार राय के द्वारा आज बालिका छात्रावास पीएसपी प्लस टू विद्यालय बिथान का उद्घाटन किया गया। पीएसपी प्लस टू विद्यालय बिथान में इस बालिका छात्रावास के उद्घाटन होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला ।वही माननीय विधायक राजकुमार राय ने बताया कि इस बालिका छात्रावास के उदघाटन होने से स्थानीय बालिकाओं ऑ को विद्यालय भेजने में थोड़ा भी संकोच नहीं होगा।जिससे निश्चित रूप से शिक्षा स्तर में सुधार होगी। श्री राय ने बताया कि प्रतिवर्ष सैकड़ों विद्यार्थी अपना नामांकन करवाते हैं इस बालिका छात्रावास के उद्घाटन के बाद खास करके लड़कियों में यह सुनने को मिला की इस बालिका छात्रावास के सुचारु रुप से शुरू होने से थोड़ा दूर से आने वाले छात्राओं के लिए काफी सहूलियत होगी और वह अपना पठन-पाठन सही ढंग से कर पाएंगे इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बिथान प्रखंड प्रमुख विभा देवी ,समस्तीपुर एमडीएम डीपीओ अवधेश कुमार सिंह, विजय यादव, जिला परिषद शत्रुघ्न महतो ,हसनपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, जितेंद्र कुमार विमल ,रवीन्द्र कु यादव ,राजेश कुमार राय, हरिदेव यादव, सहित सैकड़ों स्थानीय लोग एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *