बिहार

बिहार ग्राम रक्षा दल की बैठक

एजाज अंसारी, मधुबनी 

हरलाखी प्रखंड में बिहार ग्राम रक्षा दल की मीटिंग रखी गई जिसमें कहा गया कि ग्राम रक्षा दल बिहार पुलिस के साथ कई वर्षों से काम कर रही हैं पर कोई मानदेय नहीं मिल रहा व न कोई सरकारी लाभ मिल रहा है। मीटिंग में सभी सदस्यों से सूचित किया गया की (20 जुलाई 2018) को समय सुबह 7 बजे से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण दीघा (बख्तियारपुर) में उनके स्वर्गीय माता की मूर्ति का माल्यापन करते हुए मौन जुलुश पदयात्रा करते हुए विधान सभा को घेराव करने का आयोजन किया गया हैं जिसमे सभी ग्राम रक्षा दल को आना सुनिश्चित है. आप लोगों से मेरा निवेदन है की भारी से भारी संख्या में आकर इस आंदोलन को सफल बनावे आप सभी ग्राम रक्षा दलकर्मी से निवेदन है की 19-07-2018 को ही बरौनी जंक्शन पर ही इकठ्ठा हो कर 20/07/2018 को कल्याण दीघा के लिए सुबह 5 बजे प्रस्थान करेंगे। मीटिंग में विजय कुमार साह , अभिनंदन जीहिरेन , पासवान राजा गुप्ता ,धर्मेन्द्र दास, सिकंदर पासवान साथ ही दर्जनों लोग रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *