बिहार

री एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूलने वाले स्कूलों पर हो कार्रवाई : महबूब अली

चंदन मंडल, खगड़िया
खगड़िया जिले में एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूलने वाले स्कूलों के खिलाफ सांसद महबूब अली कैसर ने मोर्चा खोल दिया है। चौधरी महबूब अली कैसर ने इस संबंध में खगड़िया के जिला पदाधिकारी जयसिंह को एक पत्र लिखकर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई हेतु विभागीय निर्देश जारी कर दें और किए गए कार्य से उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला पदाधिकारी को लिखे गए पत्र में सांसद ने कहा है कि एंटी करप्शन फोरम की अलौली विधानसभा के अध्यक्ष अमृता कुमारी की ओर से एक शिकायत पत्र मिला है। इसमें उन्होंने बताया है कि खगड़िया जिला अति पिछड़ा जिला है जहां विभिन्न समुदायों के गरीब लोग रहते हैं। बहुत से गरीब पिछड़े ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। जो निजी स्कूलों में अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए नामांकन करवाते हैं लेकिन निजी स्कूलों में भी एडमिशन के नाम पर बार बार उनसे मोटी रकम वसूली जाती है। फ्री एडमिशन के नाम पर इन गरीबों का शोषण किया जा रहा है। अतः इसपर कानून के अनुसार रोक लगाने की दिशा में विभागीय निर्देश जारी किए जाएं वह की गई कार्यवाही से मुझे भी अवगत कराएं।
बता दें कि निजी स्कूल फ्री एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं जबकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ऐसा नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *