उत्तराखंड

अनिल कुमार चन्याल होंगे पौड़ी के नए डिप्टी कलेक्टर

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

शासन ने कल जहां आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किये थे तो आज पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी कर दी जिससे इस जिले के जिलाअधिकारी डॉ इक़बाल अहमद ,अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा और डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार चन्याल तीन अधिकारी चले गए जिसमे जिलाधिकारी के स्थान पर सुरेंद्र नारायण पाण्डे का स्थानांतरण हुआ है पर अपर जिलाधिकारी ओर डिप्टी कलेक्टर के स्थान पर सूची में किसी का नाम नही है आपदा की नजर में यह जिला अत्यंत संवेदनशील है और दैवीय आपदा के समय अधिकारियों की कमी बहुत नुकसान कर सकती है वही दूसरी ओर आज जिलाधिकारी का ट्रांसफर होने पर लड़वाल फॉण्ड्सन ने उन्हें बिदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *