उत्तराखंड

लधोली में हरेला महोत्सव की बैठक सम्पन्न, लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

Share now

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

हरेला महोत्सव समिति लधौली (दुबचौडा) में आज एक आम बैठक का आयोजन किया गया जिस में हरेला महोत्सव के दौरान वृहद रूप से छायादार एवं फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया जायेगा यह निर्णय बैठक में ऊपस्थित लोगों द्वारा लिया गया महोत्सव में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था को लेकर हरेला महोत्सव समिति पदाधिकारियों ने एस पी महोदय चम्पावत से मिलने शिष्टमंडल मुलाकात करके सुरक्षा की मांग करेंगे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए माननीय जिला अधिकारी चम्पावत से मुलाकात करेगा इसके बाद हरेला महोत्सव समिति का गठन किया गया जिसमें महेश पंगरिया को समिति का अध्यक्ष, खुशाल सिंह बोहरा उपाध्यक्ष,सुरेश सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, दीपक सिंह बिष्ट सचिव, जीवन सिंह बिष्ट मिडिया प्रभारी, किशोर सिंह बिष्ट व्ववस्थापक, श्याम सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह, चतुर सिंह, हरीश मथेला, दीवान सिंह महोत्सव समिति के संरक्षक होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *