उत्तराखंड

शिशु भारती का गठन

दीपक शर्मा, लोहाघाट

सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर भिंगराड़ा मे शिशु भारती का गठन चुनाव के द्वारा किया गया । अध्यक्ष मंजेश शर्मा, उपाध्यक्ष योगेश जोशी सेनापति नीरज शर्मा मंत्री ऋषभ भट्ट गीत प्रमुख पूजा भट्ट चिकित्सा हिमांशु मिश्र उद्यान सोनिया स्वच्छता मनोज सिंह वन्दना अंजलि भट्ट क्रीड़ा प्रमुख हिमांशु नाथ खोयापाया मुकेश, राहुल जल प्रमुख खिलानन्द भट्ट निर्वाचित किये गये प्रधानाचार्य प्रेम बल्लभ भट्ट ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियो को शपथ दिलाई तथा उन्हें शिशु भारती के महत्व व उत्तरदायित्वों से अवगत कराया ।
कार्यक्रम का संचालन शिशु भारती प्रमुख आचार्य लालमणी शर्मा ने किया आचार्य विनोद जोशी, सतीश चन्द्र, हेम चन्द्र जोशी तथा आचार्या निर्मला जोशी, नीता भट्ट, पुष्पा, गीता ने कार्यक्रम तथा मतदान मे सहयोग किया और निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक नवीन चन्द्र भट्ट ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *