हरियाणा

सोहना परिषद की लापरवाही से सरकारी स्कूल में भरा सीवर का गंदा पानी

सोहना, संजय राघव
सोहना में एक बार फिर परिषद की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है परिषद की लापरवाही के कारण सोहना के सरकारी स्कूल में सीवर व बरसात का पानी जमा हो गयाl जिस कारण छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पडा lस्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही परिषद ने रात के समय स्कूल के सामने वाली सड़क को बिना योजना बद्ध तरीके से ऊंचा उठा दिया व पानी के बहाव स्कूल के अंदर कर दिया lजिस कारण यह समस्या बनी इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल ने परिषद के ईओ व एस डीएम को लिखित शिकायत दी है.

सरकारी पैसे का दुरुपयोग एक बार फिर सोहना में देखने को मिला है जहां परिषद ने एक बनी हुई सड़क पर दोबारा लेंटर डाल कर पानी के बहाव को सरकारी स्कूल अनाज मंडी की तरफ कर दिया lपरिषद ने बिना तरीके से अपनी कार्रवाई पूरी कर दी लेकिन स्कूल के छात्रों के लिए एक समस्या खड़ी कर दी l

मानसून की पहली बरसात में ही बाजार का गंदा सीवर का पानी स्कूल के अंदर जमा हो गयाl जिस कारण छात्रों को काफी दिक्कतें हुई आलम यह था कि छात्रों को गंदे सीवर पानी के बीच में बैठकर अपनी पढ़ाई करनी पड़ी इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल कर्मला पूनिया ने अपने आलाधिकारियों व एस डीएम से अधिकारियों को शिकायत की है lवही बताया जा रहा है कि परिषद ने मात्र टैंडर छोड़कर बिना योजनाबद्ध तरीके से इस लेटर को डाल दिया ताकि सड़क पर पानी जमा ना हो लेकिन लेंटर के बाद भी सड़क पर पानी जमा हुआ व स्कूल भी गंदे पानी से भर गया lसबसे बड़ा सवाल है किस सोहना में सरकारी पैसे का दुरुपयोग किस तरीके से हो रहा है यह एक सबसे बड़ा सवाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *