झारखण्ड

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

Share now

बेरमो। रामचंद्र कुमार अंजाना
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पुराना बीडीओ ऑफिस व सुभाष नगर में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार ताना सही रवैया अपना रही है। 18 जुलाई को सरकार के विरोधी नीति को विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधन सभा घेराव किया था। सरकार के इशारे पर पुलिस ने युवाओं पर बेरहमी से लाठी चार्ज किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि भाजपा की भ्रष्ट सरकार ने युवाओ के आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लाठी चार्ज के बाद युवाओं पर झुठे मुकदमें दर्ज कर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदेश के भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार द्वारा मौजूदा लोकतंत्रा में लोगों के आवाज को जबरन दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रखंड उपाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि वर्तमान केके कार्यकाल में प्रदेश के युवा बेरोजगारी सहित अन्य समस्याओं से परेशान है, लेकिन सरकार झुठी घोषणाओं से युवाओं को गुमराह कर रही है। कहा कि सरकार अगर लाठी चार्ज के दौरान दोषी पुलिस कर्मियों पर कारवाई करते हुए, झुठे मुकदमें वापस को वापस लेने का काम करें अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता और उग्र होकर आंदोलन करने को विवश होगी। कहा कि सरकार द्वारा युवाओं के आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इनका मंसूबा हम कभी सफल नहीं होने देगें। मौके पर युवा कांग्रेस बोकारो महासचिव आकाश कुमार, परवेज अख्तर, शयमल सरकार, महेंद्र विश्वकर्मा, बीके सिंह, बेरमो महासचिव कुमार अमरजीत, श्रीकांत मिश्रा, तासुवर आलम रेहाना खातून, पिंटू सिंह, हाफिज साहिनी, मनोज सिंह, वैकुंठ सिंह, नारायण शर्मा, विजय दास, विशाल बाउरी, उमाशंकर महतो, रिंकु निषाद, समिना खातून, जूली परवीन, पुष्पा कुमारी, शहनाज खातून, रौशन सिंह आदि मौजूद थें।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *