बिहार

कार -ट्रक की टक्कर में माँ और बेटे की मौत

Share now

एजाज अंसारी, मधुबनी 

मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के नरपतिनगर के नजदीक हाटी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर तेज रफ्तार बेगनार गाड़ी दरभंगा की ओर से आ रही बेगनार कार ने एनएच पर खड़े आलू से लदे ट्रक से टकरा जाने के कारण मधुबनी एकतारा उच्य विद्यालय अरेर के शिक्षक सुनिल कुमार मिश्र की पत्नी कविता देवी 40 व बेटा आदर्श मिश्र 16 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतकों में कविता देवी 40 वर्ष एवं आदर्श कुमार 16 वर्ष का है. घायलों में अमीत कुमार 36 वर्ष एवं जितन कुमार 13 वर्ष शामिल है. बताया जा रहा है कि बड़े बेटा को पटना से गरीब रथ ट्रेन में चढ़ा कर ये लोग वापस मधुबनी आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे आंख लग जाने के कारण NH पर आलू से लदी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयानक था कि उनलोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना की जानकारी होते ही परिजन रो रो कर बेहोश हो रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *