पंजाब

सीनियर डिप्टी मेयर के वार्ड में बन रही अवैध कॉलोनी, सुरेंद्र कौर बेखबर

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की शक्ति को हवा में उड़ाते हुए जालंधर बेस्ट विधानसभा क्षेत्र के कॉलोनाइजर खुलेआम अवैध कॉलोनियों काटने में जुटे हुए हैं| ताजा मामला सीनियर डिप्टी मेयर सुरेंद्र कौर के वार्ड का है लेकिन सुरेंद्र कौर इससे पूरी तरह बेखबर हैं| इससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लग रहा है|


जानकारी के मुताबिक, सीनियर डिप्टी मेयर सुरेंद्र कौर के वार्ड में स्थित न्यू मॉडल हाउस इलाके में गुल्ले दी चक्की वाली रोड पर बाजवा डेरी एंड स्वीट शॉप के सामने स्थित मेडिकल स्टोर के बगल में अवैध कॉलोनी काटी जा रही है| इसमें बाहर से काला गेट लगाकर इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है ताकि किसी को अंदर चल रही अवैध गतिविधियों की भनक न लग सके| अंदर से ना सिर्फ अवैध कॉलोनी काटी गई है बल्कि अवैध बिल्डिंग भी खड़ी की जा रही हैं| इनमें कुछ मकान बनकर तैयार भी कर दिए गए हैं| कॉलोनी का सीवरेज भी अवैध रूप से जोड़ा गया है जिससे नगर निगम को लगभग 10 लाख रुपये से भी अधिक के राजस्व की चपत लगी है| वहीं, कॉलोनी भी पास नहीं कराई गई है सिर्फ प्लॉटों की एनओसी ली गई है|
बाजार के बीचो-बीच यह अवैध काम खुलेआम किया जा रहा है लेकिन ना तो सीनियर डिप्टी मेयर ने इस दिशा में कोई कार्यवाही करने की जहमत उठाई और ना ही नगर निगम के अधिकारियों ने| सूत्र बताते हैं कि नगर निगम के कार्यालय में सरकारी फीस जमा करवाने की बजाय इंफॉर्मेशन ऑन इलाके के बिल्डिंग इंस्पेक्टर और एटीपी की जेबें गर्म कर दी हैं| यही वजह है कि नगर निगम के अधिकारी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से गुरेज कर रहे हैं|
सबसे अधिक लापरवाही नगर निगम के ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट के एसई किशोर बंसल की ओर से बरती जा रही है| अवैध कॉलोनी का सीवरेज अवैध रूप से सरकारी सीवरेज से जोड़ा गया है लेकिन किशोर बंसल ने कॉलोनाइजर से कोई सीवरेज शेयरिंग चार्ज नहीं लिया जबकि नगर निगम ने नौ लाख रुपये प्रति एकड़ सीवरेज शेयरिंग चार्ज निर्धारित किया है| अगर इस कॉलोनी से यह चार्ज वसूला गया होता तो नगर निगम के खाते में 10 लाख रुपए से भी अधिक की राशि जमा हो जाती| किशोर बंसल की लापरवाही के चलते नगर निगम के खाते में यह राशि नहीं आ सकी| बहरहाल बिल्डिंग विभाग और सीवरेज डिपार्टमेंट खुलेआम नगर निगम के राजस्व को करोड़ों रुपए की चपत लगा रहा है|

इस संबंध में सुरिंदर कौर ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. मैं अवैध कॉलोनी की जांच करवाउंगी. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *