रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट में डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। दौरा के क्रम में पेंक पंचायत के मानपुर व पोखरिया पंचायत में दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। आदिवासी गांव मानपुर में पीसीसी पथ व पोखरिया में गार्डवाल निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या से भी रूबरू हुए। मानपुर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि डुमरी विधान सभा क्षेत्र के ऊपरघाट में ग्रामीणोें की सहयोग से विकास की एक इतिहास लिखा जा रहा है। गांव के हर पगड़डियों को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। कोनार नदी से गांवों में पानी की आपूर्ति के लिए काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य व शिक्षा पर विशेष काम चल रहा है। पेंक में 6 बेड़ का अस्पताल का उदघाटन हो गया है। बरसात में भी ऊपरघाट में विकास का काम चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या को अपनी समस्या समझकर क्षेत्र का विकास विकास किया जा रहा है। हर योजनाओं पर मेरी पैनी नजर है। इस दौरान विधायक ने स्कूली बच्चों से मिले और पढाई कर देश और अपना नाम रोशन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, झामुमो नेता लोकेश्वर महतो, मुखिया रामपुकार महतो, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गंगाराम महतो, देवनारायण महतो, रामचंद्र सोरेन, दिनेश मंराडी, गजाधर महतो, भुवनेश्वर तुरी, रामदास नायक, शीतल सोरेन, करमचंद्र सोरेन, लालचंद टुडू, रामजी नायक, मुरली चैधरी, सरयू प्रसाद शर्मा, बृजलाल हांसदा, गुरूप्रसाद पटेल सहित कई लोग उपस्थित थे।