पंजाब

कबूलपुर रोड पर धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनी, सो रहे अफसर, एक लाख रुपये मरला बेचे जा रहे प्लॉट

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
नई पॉलिसी आने के बावजूद अवैध कॉलोनियां काटने वाले कॉलोनाइजर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे| खुलेआम अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं और सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है| ताजा मामला कबूलपुर रोड का है|
कबूलपुर रोड पर लगभग 4 से 5 एकड़ में एक कॉलोनाइजर ने अवैध कॉलोनी काटी है| इस अवैध कॉलोनी में दुकानों और रिहायशी प्लॉटों की बिक्री की जा रही है| प्लॉटों का सौदा भट्टी प्रॉपर्टी डीलर नाम का प्रॉपर्टी डीलर कर रहा है| प्लॉटों की कीमत ₹100000 प्रति मरला से शुरू हो जाती है| रोड के सामने वाले प्लॉट की कुछ अधिक दाम है और रिहायशी प्लॉटों के दाम कुछ कम हैं। कुछ समय पहले तक इस कॉलोनी में ₹80000 प्रति मरला के हिसाब से प्लॉट बेचे जा रहे थे| वहीं पॉलिसी आने के बाद यह दाम बढ़ा दिए गए हैं| इस कॉलोनी को लगभग छह से सात महीने ही हुए हैं| अवैध कॉलोनी को काटने वाला कॉलोनाइजर पहले भी पुडा को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुका है|

 

दिलचस्प बात यह है कि लगभग 6 से 7 महीने से इस अवैध कॉलोनी में प्लॉटों की खरीद बिक्री और रोड कटिंग का काम चल रहा है लेकिन पूरा के अधिकारियों को यह अवैध कॉलोनी नजर ही नहीं आ रही| एरिया के जेई या तो इस इलाके में जाना जरूरी नहीं समझते या फिर जानबूझकर इस अवैध कॉलोनी की और आंखें मूंदे हुए हैं| इस कॉलोनी मैं कोई भी नियम पूरा नहीं किया गया है और ना ही कॉलोनी अप्रूव कराई गई है| ना तो कोई पार्क छोड़ा गया है और सीवरेज भी नहीं है| इस कॉलोनी में फिलहाल पक्की सड़के तो नहीं डाली गई हैं लेकिन कंक्रीट डाल दिया गया है| इस कॉलोनी में कुछ प्लॉट भी बेचे जा चुके हैं। यानी सरकारी अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर प्लॉट की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है| जब सारे प्लॉट बिक जाएंगे तब यहां तक की सड़कें डालने का काम शुरू किया जाएगा ताकि अगर पुडा के अधिकारी इसके खिलाफ कार्रवाई भी करें तो प्लॉट खरीदने वालों को खामियाजा भुगतना पड़े और अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर की चांदी हो जाए| इस संबंध में जब पुडा के एसडीओ अभिषेक ढल से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया| बाहर हाल देखना यह है कि बहर हाल देखना यह है कि सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगने के बावजूद इस अवैध कॉलोनी के खिलाफ कोई कार्यवाही की जाती है अथवा नहीं|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *