बिहार

छह दिनों से अनशन पर बैठे हैं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन ठाकुर, बिगड़ती जा रही है तबीयत

Share now

एजाज अंसारी, हरलाखी 

हरलाखी प्रखंड मुख्यालय पर एमएचडीसी का अनशन बुधवार को नौवां दीन भी जारी रहीं।
वहीं मांगे पुरी नही होने को लेकर संगठन के संजीत ठाकुर भी धरना को अनशन मे परिवर्तित कर दिया है. है.वहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राखी कुमारी ने कहॉ की अनशन के इतने दिन बितने के बावजूद विभागीय पदाधिकारी अभी तक हमारी मांगों को संज्ञान में नहीं लिया है, भ्रष्ट लोक सेवक व सात निश्चय योजना मे लुट खसोट करने वाले के विरुद्ध एसआईटी की गठन नही कर अफसर साही बरती जा रही है.उन्होंने कहा की जबतक हमलोगों का 34 सुत्री मांगो को पुरा नही होगी तबतक हर रोज एक नया संगठन के सदस्य धरना को अनशन मे परिवर्तित करेंगे।
उक्त धरना पर बैठे बद्री नदाफ,मोहन महतो,गणेश मंडल,विष्णु कुमार सहित अन्य ने पदाधिकारी के उदासीन रवैया को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया की छह दिनों से अनशन पर बैठे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन ठाकुर की तबीयत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है.

इस बावत बीडीओ मारकण्डेय राय से दूरभाष पर संपर्क अशफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *