बिहार

भूमि विवाद में चली गोली, दो घायल

अमित कुमार यादव, समस्तिपुर 

समस्तीपुर जिले के बिथान थाने के कुआ गांव में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें बिथान पीएचसी से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर किया गया, परंतु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल के परिजन उन्हें बेगूसराय ले गये। जख्मी लोगों में विशेश्वर यादव व महेंद्र यादव शामिल हैं। विशेश्वर की छाती में और महेंद्र की जांघ में गोली लगी है। इधर, गोली चलने की सूचना पर कुआ गांव पहुंची बिथान थाने की पुलिस ने दोनों को घटनास्थल से पीएचसी लाया। जहां डॉ. ललित कुमार ने प्राथमिक उपचार के रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जख्मी या परिजनों का बयान मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वैसे ग्रामीणों में चर्चा है कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में गोलीबारी की यह घटना हुई है। जख्मी दोनों व्यक्ति एक ही पक्ष के हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, जख्मी विशेश्वर यादव के भाई विनोद यादव ने बताया कि शाम में रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। पड़ोसी ने टाट लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। जिसे खोलने के लिए मुखिया सुरेंद्र यादव ने भी बोला था। लेकिन पड़ोसी ने बात नहीं मानी। रात में अपने समर्थकों के साथ घर पर हमला कर गोलीबारी शुरू कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *