देश बिहार

28 करोड़ के विकास कार्यों का सांसद और विधायक ने किया शिलान्यास व उद्घाटन

चंदन मंडल, खगड़िया
संसदीय क्षेत्र के भ्रमण के तीसरे दिन बेलदौर,चौथम एवं गौगरी प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क एवं पुल पुलिया का शिलान्यास एवं उद्घाटन सांसद चौ महबूब अली कैसर, जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता भारती, बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल एवं मुख्य अतिथि सुशांत यादव एवं नीतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया ।
सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सांसद ने आज कुल 6 सड़क एवं 3 पुल पुलिया सह पहुंच पथ का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। 29 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़क की कुल लागत लगभग 28 करोड़ रुपये है।


वहीं, मैरा में एक आम सभा को सम्बोधित करते हुये सांसद चौ महबूब अली कैसर ने कहा कि हर क्षेत्र के लोगों को सड़क का लाभ मिले. शहर और गांव का फर्क मिटे और लोगों का आवागमन सुलभ हो इसके लिये वे सदा प्रयासरत हैं। विगत तीन दिनों के भ्रमण के दौरान दर्जनों सड़क सह पुल पुलिया के योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि अलौली में भी कई सड़कों का उद्घाटन अलौली विधायक चंदन राम एवं जिला परिषद सदस्य पिंटू कुमार के साथ किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *