बिहार

ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर

जिले के आदर्श नगर थाना पर आज शांति समिति की बैठक ईद को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधि भाग लिए। ईद के मौके पर वाहन परिचालन, पुलिस, मजिस्ट्रेट आदि की बेहतर व्यवस्था करने पर सभी दलों के नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडलाधिकारी अशोक कुमार मंडल, बतौर अतिथि सदर डीएसपी प्रितिश कुमार, आगंतुकों का स्वागत नगर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने किया।

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, राजद के फैजुर रहमान फैज, ललन यादव, जदयू के दुर्गेश राय, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुखदेव सहनी, माकपा के सत्यनारायण सिंह, भाकपा के सुरेन्द्र सिंह मुन्ना, रालोसपा के लालबाबू महतो, पशुप्रेमी रामानंद प्रधान, वार्ड मेंवर टेकनारायण महतो समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ता, वार्ड कमीशनर, पत्रकार, बुद्धिजीवी आदि ने भाग लिया। वहीँ लोगों ने एक स्वर में शांतिपूर्ण ईद संपन्न कराकर नगर के साथ जिला का सम्मान बढ़ाने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *