बिहार

बेनीपट्टी तथा कलुआही प्रखंडों के तीन दर्जन से अधिक मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन

एजाज अंसारी, मधुबनी

अनुमंडल पदाधिकारी सह बेनीपट्टी 32 विधान सभा के निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश रंजन ने बेनीपट्टी तथा कलुआही प्रखंडों के तीन दर्जन से अधिक मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया। एसडीएम ने लोहा, कपसिया, बिजलपुरा, परजुआर, चंपा, ढ़ंगा, मलमल, राढ़, मुरैठ, जटियाही गांवों में पहुंचकर बूथों का जायजा लिया। मतदान केन्द्रों के भवन की स्थिति, पेयजल, शौचालय, सड़क संपर्क, रैम्प, गेट, बिजली व्यवस्था का अधिकारियों ने अवलोकन किया।

एसडीएम ने बताया कि बेनीपट्टी 32 विधान सभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यान के बाद आयोग को नए मतदान केन्द्र हेतु रिपोर्ट भेजी जाएंगी। इस अवसर पर ललित कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग भी मौजूद थेे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *