बिहार

परसा गांव के तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Share now

एजाज अंसारी, मधुबनी 

प्रखंड के परसा गांव में तीन घरों में चोरी हुई है। हत्थापुर परसा पंचायत के पूर्व मुखिया संयोगलाल यादव विष्णुदेव ठाकुर एवं सुरेश ठाकुर के घर मे हजारो की चोरी हुई। इस के सम्बंध में पूर्व मुखिया संयोगलाल यादव ने बताया कि रात्रि में करीब 12 बजे खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो गए।अज्ञात लोगों के द्वारा घर के पीछे साइड से प्रवेश कर सोये हुये अवस्था मे छोड़ कर कमरे का गेट बाहर से बंद कर दिया गया।उसके बाद गोदरेज से कीमती जेवर एवं ग्यारह हजार रूपये नकद लेकर भाग गया।सुबह के क्रम में उठने के बाद घटना की जानकारी मिला।वहीं मुख्य सड़क किनारे स्थित सुरेश ठाकुर के घर मे खिड़की तोड़ कर प्रवेश के बाद गोदरेज एवं बॉक्स से कीमती जेवर,वस्त्र सहित अन्य सामान की चोरी हुई। परसा गांव के नवटोली में विष्णुदेव ठाकुर के घर मे गेट तोड़ कर प्रवेश कर समान चोरी कर लिया। इस घर के सभी परिजन बाहर गए थे। इसका फायदा अज्ञात चोरो ने उठाया। बुधवार की सुबह में थानाध्यक्ष संजय कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। बावत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।इधर लिखित आवेदन पर मामला दर्ज की प्रक्रिया चल रही है

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *