पंजाब

केंद्रीय विधानसभा हलके में लोकसभा चुनावों की तैयारी हेतु मंडल 6 ने शक्ति केंद्र बनाए 

जालंधर : आज लोकसभा चुनावों की तैयारी हेतु केंद्रीय विधानसभा भाजपा मंडल 6 के प्रधान अजय चोपड़ा ने ज़िला भाजपा प्रधान रमन पब्बी,जिला भाजपा उप-प्रधान व मंडल प्रभारी विनीत धीर से विचार विमर्श कर मंडल के सभी 34 बूथों के शक्ति केंद्र नियुक्त किये।इस अवसर पर जानकारी देते मंडल प्रधान अजय चोपड़ा,महामंत्री ललित बब्बू ने बताया ज़िला भाजपा उप-प्रधान प्रवीण हांडा,दीपक तेलु,जिला भाजपा कैशियर नरेश ठठई,मंडल प्रधान अजय चोपड़ा,पंजाब युवा भाजपा मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की,मंडल उप-प्रधान राजेश कपूर,अखिल अरोड़ा,विनोद अरोड़ा,नरेश विज,मंडल महामंत्री ललित बब्बू व मंडल के कैशियर राज घई को शक्ति केंद्र बनाया गया है जो अपने-अपने बूथ स्तर पर रहते सीनियर भाजपा नेताओ के मार्गदर्शन लेकर कार्यकर्ताओ से सम्पर्क कर बूथ स्तर पर टोली का गठन करेगे जो लोकसभा चुनावों मे भाजपा एन.डी.ए उम्मीदवार को उनके बूथ से विजयी बनाने का कार्य करेगी।इस विषय पर मंडल प्रसहन अजय चोपड़ा ने सभी नए बने शक्ति केंद्र प्रमुखों को शुभकामनाएं देते हुए कहा शक्ति केंद्रों की टोली का हर कार्यकर्ता मेरा बूथ मजबूत कर मोदी सरकार की दोबारा जीत के लक्ष्य को सुनिष्चित करेगा जिसके आज सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे।इस मौके पर मंडल महामंत्री ललित बब्बू ने कहा शक्ति केंद्र प्रमुखों की टोली कांग्रेस की झूठे वादो की पोल घर-घर जाके खोलेगी क्योंकि विधानसभा चुनावो मे कांग्रेस ने झूठे वादे करके पंजाब की जनता से वोट लेकर उनके साथ धोखा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *