राजस्थान

50 लाख रिश्वत मांगने पर महिला सब इंस्पेक्टर पति के साथ गिरफ्तार

जयपुर| जयपुर पुलिस ने 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में एक महिला सब इंस्पेक्टर और उसके पति को गिरफ्तार किया है| यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो ने की है|
पुलिस के मुताबिक सब इंस्पेक्टर बबीता जयपुर के शिप्रा पथ थाने में SI के पद पर तैनात हैं| उसके पास एक रिकॉर्डिंग हाथ लग गई थी जिसमें ऑनलाइन कंपनी चलाने वाला एक व्यक्ति बिटकॉइन के जरिए अपना कारोबार कर रहा था| इस संबंध में थाने में कोई मामला दर्ज नहीं था लेकिन बबीता ने उस कंपनी मालिक से 50 लाख रुपए रिश्वत की मांग की और पैसे नहीं देने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी भी दी| अंततः 45 लाख रूपये में सौदा तय हुआ जिसकी पहली किस्त के रूप में ₹5 लाख दिए जाने थे|

https://youtu.be/UODwOayyEsk

कंपनी मालिक ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी और वह ₹5 लाख लेकर सब इंस्पेक्टर बबीता के पति अमरदीप के पास गया| जैसे ही बबीता के पति ने हाथ में पैसे लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया| हालांकि कैमरे के सामने SI बबीता ने रिश्वत मांगने की बात से इनकार किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *