पंजाब

उज्ज्वला योजना के तहत पूर्व पार्षद बलवीर बिट्टू ने बांटे गैस कनेक्शन

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व पार्षद बलवीर सिंह बिट्टू ने आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए| उपेंदर इंडेन गैस एजेंसी की ओर से रसोई गैस सिलेंडर और गैस चूल्हे दिए गए| कोट रामदास लद्देवाली में 50 गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए|

इस मौके पर पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व पार्षद बलवीर सिंह बिट्टू, अजय पाल सिंह ढिल्लों, विजय कुमार प्रवीण कुमार आशीष चोपड़ा और मंगा सिंह समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *