पंजाब

अब एक सितंबर को लुधियाना से पदयात्रा शुरू करेगी भाजपा : श्वेत मलिक

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, पंजाब सरकार में रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सीनियर भाजपा नेता बलरामजी दास टंडन का अकस्मात निधन के कारण नशाखोरी, माफिया , गैंगवार, भ्रष्टाचार, बदलाखोरी के लिए किए जा रहे दिन प्रतिदिन थोक तबादलों व अराजकता की दलदल से त्रस्त पंजाब को कांग्रेसमुक्त करवाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक के नेतृत्व में 16 अगस्त से शुरू होने वाला जनता जागरूकता अभियान अब पहली सितंबर शानिवार से शुरू होगा.

https://youtu.be/WVNEDQV8MhQ

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने कहा कि स्व. टंडन का पार्थिव शरीर 16 अगस्त को प्रातः 10:30 से 12:30 तक भाजपा पंजाब मुख्यालय चंडीगढ़ में दर्शनों के लिए रखा जाएगा । इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
स्व टंडन के निमित पंजाब भर के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *