हरियाणा

मॉडर्न गांव दौला में छात्रा रितिका राघव ने फहराया तिरंगा झंडा

सोहना, संजय राघव
राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गए मॉडर्न गांव दौला के राजकीय वरिष्ठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गांव के शिक्षित छात्रा रितिका राघव ने ध्वजारोहण किया l

वही इस मौके पर स्कूल ने इस वर्ष जन जन्मी 17 कन्याओं को भी सम्मानित किया व गांव में फौज में भर्ती हुए छात्रों को भी मंच के माध्यम से उन्हें सम्मानित कियाl इस मौके पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए
15 अगस्त के अवसर पर गांव दौला के राजकीय वरिष्ठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गांव के शिक्षक छात्रा रितिका राघव ने ध्वजारोहण किया lअपने संबोधन में छात्राओं को निरंतर अपनी पढ़ाई जारी रखने व क्षेत्र में कुछ नया करने का संदेश भी दिया उन्होंने छात्राओं को अपने संदेश में कहा कि आज के समय में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं.

उनमें अधिकतर लड़कियां गांव से हैं जो साधारण गांव से निकलकर अपना नाम रोशन करती हैl अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक पढ़ी-लिखी लड़की दो परिवारों को शिक्षित बनाती है व लड़कियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए l इस मौके पर प्रिंसिपल सरीना मदान ने 15 अगस्त का महत्व बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *