हरियाणा

बिरयानी के पैसे नहीं देने पर दो गुटों में झगड़ा चार घायल

Share now

सोहना, संजय राघव 
सोहना बाईपास पर बिरयानी के पैसे नहीं देने पर दबंग युवकों ने पहले दुकानदार को पीटा फिर उसके बाद बीच-बचाव कराने आए युवक के सिर को भी फोड़ दिया lइस बात को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हुआ व चार लोग घायल हो गए घायलों को सोहना के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl वही मामले की भनक पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू कर दी l


घायल दुकानदार अकरम ने बताया कि आरोपी युवक दो-तीन दिनों से बिरयानी खाने के बाद पैसे नहीं दे रहे थे आज जब दुकानदार ने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने दुकानदार को पीटना शुरू कर दियाl इस दौरान आसपास के लोग जब बीच बचाव कराने आए तो आरोपियों को नहीं उन्हें भी पूरी तरह पीटा lझगड़े में चार लोग घायल हो गए l

इस दौरान घायल युवक मुबारक ने बताया कि आरोपी दुकानदार को बिरयानी के पैसे नहीं दे रहे थे वह उसके साथ मारपीट कर रहे जब है उनका बीच-बचाव कराने गया उस दौरान आरोपियों ने उस पर भी लाठी-डंडों से हमला बोल दिया व उसे बुरी तरह घायल कर दिया lइस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं lवहीं पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है lघायलों को सोहना के सामान्य नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है lजहां उनका इलाज कराया जा रहा है l
एसीपी दिनेश यादव ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों के बयान देने शुरू कर दिए हैं बयान के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *