हरियाणा

अर्ली स्टेप स्कूल में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा

Share now

नरेश गर्ग, लाडवा

लाडवा की महावीर कॉलोनी में स्थित अर्ली स्टेप स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया. जिसमें छोटे छोटे बच्चे अपने घरों से सुंदर-सुंदर वेशभूषाओं में स्कूल परिसर में पहुंचे वही स्कूल की प्राचार्य सोनिया गोयल ने बच्चों को गुरु व शिष्य के महत्व के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बच्चों से कहा कि गुरु के बिना इंसान का कोई अस्तित्व नहीं है हर इंसान में बच्चे को अपने जीवन में किसी ने किसी को गुरु जरूर मानना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि आजकल स्कूलों में कुछ बच्चे शिक्षकों को वह सम्मान नहीं देते जिसके वह हकदार होते हैं जो कि सरासर गलत है उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों को शिक्षकों को विस्तार रूप से सम्मान देना चाहिए और उन्हें गुरु का दर्जा देना चाहिए कुछ बच्चे आज भी है मानकर उनकी इज्जत व कद्र करते हैं ऐसे ही बच्चे जीवन में सफल होते हैं उन्होंने कहा कि जो बच्चे अपने माता पिता व गुरु का सम्मान करते हैं समाज में उन बच्चों का भी सम्मान होता है इस अवसर पर स्कूल परिसर में खाटू श्याम बाबा जी की आरती भी की गई और बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर स्कूल स्टाफ उपस्थित था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *