हरियाणा

भाजपा सांसद के खिलाफ थाने पहुंचे दलित, एसीपी को सौंपी जांच, पढ़ें क्या है पूरा मामला…

सोहना, संजय राघव
कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ सोहना पुलिस थाने में शिकायत देकर एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की माग की गई है..पुलिस ने शिकायत व वीडियो क्लिप लेकर मामले की जाच सुरु कर दी हैl

-मिशन अगेंस्ट एट्रोसिटी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष परवीन गौतम ने आज सोहना सिटी पुलिस थाने में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ एक लिखित शिकायत देकर जाती सूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की माग की है l दी गई लिखित शिकायत में बताया गया है की दिनांक 22 दिसम्बर को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी द्वारा आयोजित की गई न्याय रैली में राजकुमार सैनी ने भरे मंच से लोगो को संबोधित करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया था..

वहीं इस मामले में सोहना सिटी थाना के एसएचओ भारतेन्द्र कुमार ने बताया कि शिकायत व वीडियो क्लिप ले ली गई ..जिसकी जांच एसीपी सोहना द्वारा अमल में लाई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *