हरियाणा

गुरुकुल में यज्ञोपवीत संस्कार 26 को, हिमाचल के राज्यपाल देवव्रत होंगे मुख्यातिथि

Share now

कुरुक्षेत्र , ओहरी

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में नवप्रविष्ट छात्रों का ‘यज्ञोपवीत संस्कार’ रविवार, 26 अगस्त 2018 को किया जाएगा जिसमें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। यह जानकारी गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी ने दी।

उन्होंने बताया कि गुरुकुल में प्रतिवर्ष रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर ‘यज्ञोपवीत संस्कार एवं वृक्षारोपण’ समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें नवप्रविष्ट छात्रों को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ‘यज्ञापवीत’ धारण कराया जाता है तथा इसके महत्त्व को समझाया जाता है, इसके साथ ही पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण भी किया जाता है।
कुलवन्त सिंह सैनी ने बताया कि प्रात: 9:00 बजे समारोह का शुभारम्भ हवन के साथ होगा, जिसके उपरान्त गुरुकुल के छात्र परेड, योगासन, मल्लखंभ आदि शारीरिक प्रदर्शन के साथ-साथ गीत, भजन एवं भाषणों की शानदार प्रस्तुतियाँ भी देंगे। समारोह में गुरुकुल के निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह-प्राचार्य शमशेर सिंह सहित सभी अध्यापक, संरक्षक एवं भारी संख्या में छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *