हरियाणा

सोहना अपराध शाखा ने किया शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 9बाइक बरामद

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना अपराध शाखा ने बाइक चोर गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है l
आरोपी के पास से अपराध शाखा ने नौ चोरी की बाइक बरामद की हैl जो उसने गुडगांव दिल्ली के आसपास क्षेत्र से चुराई थीl सभी बाइकों को अपराध शाखा ने आरोपी के घर चोर गढ़ी राजस्थान से बरामद कर लिया है l

अपराध शाखा ने बताया कि आरोपी 2008 से लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है इससे पहले उस पर दर्जनों मामले दर्ज हैंl आरोपी बाइको को सस्ते दामों पर राजस्थान व अन्य क्षेत्र में बेच देता था. अपराध शाखा सोहना को इतला मिली कि सोहना के सि लानी मोड़ के समीप एक युवक चोरी की बाइक ले कर आ रहा है अपराध शाखा ने मौके पर जाकर युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया वह इसकी पहचान राजस्थान के गांव चोर गढ़ी़ निवासी अकील उर्फ अक्की के रूप में हुई lरिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चोरी की बाइक को फरीदाबाद बेचने के लिए ले जा रहा था l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *