हरियाणा

लघु सचिवालय में कार्यशाला 6 जून से

रमेश तंवर, कैथल 

हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान के पंचकूला स्थित डिविजनल सैंटर द्वारा आगामी 6 एवं 7 जून को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त श्रीमती सुनीता वर्मा ने बताया कि 2 दिवसीय कार्यशाला में अधिकारियों व कर्मचारियों को हरियाणा सिविल सेवा नियमों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार हेतू सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं, नई पैंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस कार्यशाला में भाग लेने हेतू अपने-अपने कार्यालयों के दो अधिकारियों / कर्मचारियों की सिफारिश 28 मई 2018 तक ई-मेल के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय को भिजवाएं। इस कार्यशाला के लिए डिलिंग क्लर्क / सहायक / अन्य कर्मचारी व जिला शिक्षा अधिकारी के अधीन कार्यालय के डिलिंग क्लर्क / सहायक / अन्य कर्मचारी के नाम 28 मई तक विशेषतौर पर भिजवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *