हरियाणा

हरियाणा में साथ मिलकर लड़ेंगे बसपा और इनेलो, महागठबंधन का ऐलान आज

Share now

नरेश गर्ग, लाडवा
हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी और इनेलो के गठबंधन पर मुहर लग गई है। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां मिलकर भगवा ब्रिगेड को पटखनी देने की तैयारी कर रहे हैं। अभय चौटाला आज ले लो और बसपा के महागठबंधन का एलान करेंगे। इस संबंध में इनेलो नेता अभय चौटाला ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
बता दें कि इससे पहले बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुकी है। लोकसभा उपचुनाव में इस गठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी को धूल चटा दी थी। अब हरियाणा में इनेलो का साथ मिलने पर बसपा को काफी मजबूती मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *