उत्तराखंड

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

पालिका परिषद द्वारा हटाये गए दो दर्जन कर्मचारियों ने किया प्रागण में धरना शुरू कर दिया है. प्रमुख सचिव उत्तराखंड के आदेश का हवाला देते हुए पालिका प्रशासन द्वारा पालिका में वर्षों से ठेके में काम कर रहे कर्मचारियों को 4 मई से हटा दिया गया है किंतु कर्मचारियों के द्वारा आज पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौपकर यह आरोप लगाया है कि उस आदेश से प्रदेश मे किसी को नही हटाया गया है केवल उनकी रोजी रोटी छीनी गई हैं और उनके परिवार को भुखमरी के कगार पर ला दिया गया है अतः जब तक उनको पुनः कार्य मे नही रखा जाता वो धरना जारी रखने को मजबूर हैं ज्ञापन देने वाले लोगों में श्याम सिंह, सीमा देवी, रामदास, सूरज,सरबजीत सिंह, गीता देवी, नवीन गहतोड़ी,मनोज गोलियां,पंचम सिंह, गिरीश आदि थे ज्ञापन की प्रति सहरी विकास मंत्री, आयुक्त कुमायूँ, जिलाधिकारी चम्पावत को भेजी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *