हरियाणा

सब्जी मंडी के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी आग

सोहना, संजय राघव

सोहना नागरिक अस्पताल के सामने बनी सब्जी मंडी के पास लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया lआग लगने के बाद सभी सब्जी विक्रेता अपनी दुकानों को छोड़ छोड़ सड़क पर आकर खड़े हो गएl लेकिन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में स्थिति को काबू में कर लिया वह किसी भी प्रकार का नुकसान होने से बचा लियाl मौके पर पहुंची सोहना पुलिस ने आस पास खड़े लोगों को दूर दूर कर दियाl सोहना की सब्जी मंडी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब सब्जी मंडी के पास खड़ा बिजली के ट्रांसफार्मर धू-धू करके जलने लगाl ट्रांसफार्मर से आग की ऊंची ऊंची लपटें निकलने लगीl इस बात की खबर फायर ब्रिगेड सोहना पुलिस को की गई lतुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 मिनट में आग पर काबू पायाl मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को मौके से दूर कर दिया ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना घट सके क्योंकि जहां पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है वह भीड़ भाड़ वाला इलाका हैl इसी के मद्देनजर पुलिस ने दोनों तरफ से रास्तों को जाम कर दिया व लोगों को वहां से जाने से मना कर दियाl करीब 20 मिनट में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया l
मौके पर पहुंचे एएसआई भीम ने बताया कि आग को काबू कर लिया गया वह लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सभी लोगों को दूर दूर खड़ा कर दिया ताकि कोई नुकसान ना हो सके ट्रांसफार्मर के जलने से आसपास क्षेत्र की बिजली भी पूरी तरह से बाधित हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *