हरियाणा

पिता ने बेटी से नहीं होने दी शादी तो युवक ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोहना, संजय राघव
लड़की की शादी की मना करने पर पिता की हत्या करने वाले आरोपी को 8 दिन बाद सोहना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला से गिरफ्तार किया है व उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है ।इस मामले इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
गौरतलब है कि सोहना की बंद कॉलोनी बंद कॉलोनी में 6 अगस्त की रात को आरोपी पप्पू उर्फ चुआ ने बबलू नाम के युवक की इसलिए हत्या कर दी थी उसने अपनी लड़की की शादी उसके लड़के से करने के लिए मना कर दिया था। आरोपी काफी समय से लड़की के पिता पर लड़की की शादी अपने लड़के से कराने का दबाव बना रहा था। जब लड़की के पिता ने उसने मना किया तो उसने उन्हें बात करने के लिए सोहना की बंद कालोनी में में बुलाया। जहां पर आपसी विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने लड़की के पिता को चाकुओं से गोद डाला । उसकी मौके पर ही मौत हो गई इस मामले में सोहना पुलिस ने करीब पांच आरोपी पप्पू उर्फ चुआ,रिसालू,अशोक,सुमन व गुड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल थी.
जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वह पुलिस उसे अदालत ले जाकर रिमांड पर लाने रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान उसके अन्य साथियों में वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू बरामद करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *