हरियाणा

घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

सोहना, संजय राघव 
निर्भया कांड के बाद भी आज बदमाश कोई सबक नहीं ले रहे हैं ।महिलाओं पर यौन शोषण के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं ऐसा ही मामला सोहना के गांव लोहसिंघानी में देखने को मिला जहां गांव का ही एक युवक एक महिला के घर में घुस गया व महिला के साथ दुष्कर्म किया ।महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।अभी तक आरोपी फरार है ।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

मामला गांव लोहसिघानी का है जहां पर एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया कि जब उसके घर पर कोई नहीं था ।उस समय गांव लोहसिघानी निवासी जगदीश उसके घर में घुस आया उसके साथ दुष्कर्म किया l वहीं महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी lपुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
इस मामले में एसीपी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर आरोपी जगदीश के खिलाफ धारा 376 और 452 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *