हरियाणा

युवती से पहले की छेड़छाड़, फिर जमकर पीटा

सोहना, संजय राघव
कस्बे में एक युवती से जबरदस्ती छेड़खानी व मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है| युवती बालिग है जिसकी शिकायत युवती ने लिखित रूप में पुलिस को दे दी है| वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है| आरोपी युवक को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा|
कस्बे में रहने वाले एक युवती का पीछा करीब डेढ़ साल से एक युवक कर रहा था| युवती उक्त युवक की हरकतों को लेकर काफी परेशान थी| बीते दो-तीन दिन पूर्व युवक ने जब लड़की का पीछा करके जबरन छेड़ाखानी करनी चाही तो युवती ने इसका विरोध किया जिस पर युवक ने लड़की की जमकर पिटाई कर डाली तथा उसको कई स्थानों से चाकू से भी काट डालने की भी खबर है| घर पहुँचने पर जब पीड़ित युवती ने उक्त घटना को अपने परिजनों के समक्ष बताया तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने मामले की शिकायत लिखित रूप में पुलिस को दे दी| पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान दर्ज करके आरोपी युवक के खिलाफ आपराधिक धारा 323, 506, 354बीडी के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है| युवक की पहचान दीपक पुत्र नरेश निवासी शिव कुण्ड सोहना के रूप में हुई है| जाँच अधिकारी मुकेश ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसको जल्द ही अदालत में पेश कर दिया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *