हरियाणा

वाहन ने देर रात युवक को रौंदा, मौत

नरेश गर्ग, लाडवा 

लाडवा के वार्ड 8 एस कश्यप की देर रात्रि लाडवा के आंबेडकर चौक पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार यश कश्यप लाडवा फास्टवे केबल पर लाइनमैन के रूप में नौकरी कार्यरत था वह रविवार रात्रि लगभग 8:30 बजे किसी काम से मंडी की ओर जा रहा था कि अचानक एक अज्ञात वाहन की चपेट में उसकी मोटरसाइकिल आ गई जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक वह वाहन की तलाश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *