पंजाब

Dirty politics : वार्ड 65 की पार्षद बोली, ये बीजेपी वाले हैं इनका सीवर जाम रहने दो, लोगों ने खुद ही शुरू की सफाई

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सबसे ज्यादा परेशानी सीवरेज की सफाई को लेकर हो रही है| वहीं, सियासतदान राजनीति के चलते जनहित से खिलवाड़ करने में लगे हुए हैं| ताजा मामला वार्ड नंबर 65 का सामने आया है|
पूर्व पार्षद के पति एवं भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जिंद ने बताया कि गांधी कैंप इलाके में पिछले काफी समय से सीवरेज जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं| इसके चलते रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है और वह संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं|

स्थानीय निवासी अश्विनी, मंगली, राजेश कुमार, प्रिंस और अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार स्थानीय पार्षद अंजलि भगत एवं उनके पति से इस संबंध में शिकायत की| साथ ही नगर निगम के अधिकारियों से भी समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई| उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद वहां नगर निगम के कर्मचारी सीवरेज साफ करने के लिए आए थे लेकिन स्थानीय पार्षद अंजलि भगत और उनके पति ने उन कर्मचारियों को काम नहीं करने को कहा|

साथ ही निगम कर्मचारियों को दूसरी जगह भेज दिया| जब इसका कारण पूछा गया तो पार्षद पति ने कहा कि गांधी कैंप के जिन लोगों को सीवरेज की समस्या से परेशानी हो रही है वह लोग भारतीय जनता पार्टी से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने कांग्रेस को वोट नहीं दिया था इसलिए हम उनकी सीवरेज सफाई नहीं करवाएंगे।


सियासी दलों की राजनीति का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है| लोग पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं लेकिन स्थानीय पार्षद अपनी राजनीति से बाज नहीं आ रहे| इस संबंध में जब वार्ड नंबर 65 की पार्षद अंजलि भगत को फोन कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया| अगर वह अपना पक्ष देना चाहती हैं तो हमारे मोबाइल नंबर 75 280 22520 पर फोन करके दे सकती हैं| हम उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *