झारखण्ड

निर्माणाधीन मकान के आगे गढ्ढे से मिली लाश, हत्या का आशंका

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

बोकारो जिला के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के शिव मंदिर रोड बृंदावन क्लॉनि स्थित मंगल यादव के अर्धनिर्मित माकन के आगे एक गढ्ढे में एक नाबालिक रोहित अंसारी उम्र लगभग 10 वर्षीय का शव बरामद किया पुलिस। शव के व घटना स्थल के अगल बगल कुछ जगहों में खून की छीटे दिखाई पड़ रहा था जिससे परिजन द्वारा हत्या की आशंका जता रहा है।

मृतक रोहित अंसारी पिता सलीम अंसारी रामगढ़ बिजुलिया के लेप्रोसी कॉलोनी का था वह दो दिन पहले रक्षा बंधन में अपने बहन मीणा देवी प्रेम नगर पहाड़ी आया था रखा बंधवाने , पर कल शाम लगभग 6.30 बजे खाना खा कर निकला घर से और बोला की थोड़ी देर में आ रहें है। व बताया कि रात में खोज बिन नहीं किया क्योंकि मेरा एक और भाई चंद्रपुरा कोढया पटी में रहता है तो हमलोगों को लगा शायद वंही गया होगा , पर जब सुबह कुछ लोगो द्वारा सुचना मिला की एक लड़का एक गढ्ढा में डूबा हुआ है । जब हमलोग घटना स्थल में पहुंचे तो देखा की रोहित अंसारी मृत पड़ा है उसके बाद स्थानीय मुखिया को खबर किये व उनके द्वारा थाना को खबर किया गया । थाना को खबर मिलने के बाद घटना स्थल में पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आवश्यक करवाई करते हुवे शव को पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *