देश

महिला हिंसा के खिलाफ स्त्री जागृति मंच ने बुलंद की आवाज, प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन का ऐलान

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा के खिलाफ स्त्री जागृति मंच ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है| देवरिया कांड के विरोध में और महिला हिंसा को रोकने के उद्देश्य से स्त्री जागृति मंच पूरे पंजाब भर में धरना प्रदर्शन करने जा रहा है| यह प्रदर्शन तहसील स्तर पर किए जाएंगे| यह जानकारी स्त्री जागृति मंच की पंजाब की जनरल सेक्रेटरी अमनदीप कौर ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी।


अमनदीप कौर ने देश भगत यादगार हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि देशभर में महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं और सरकारें इस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही हैं| देवरिया कांड की रिपोर्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि यह बेहद ही शर्मनाक स्थिति है| देवरिया के शेल्टर होम में जिस तरह से बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है वह मानवता को शर्मसार करने वाला है| इसकी रिपोर्ट स्त्री जागृति मंच की स्थानीय शाखा द्वारा तैयार की गई जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं| उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के विरोध में स्त्री जागृति मंच की ओर से लगातार धरना प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे| आम जनता को इसके प्रति जागरुक भी किया जाएगा साथ ही महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा ताकि वह अत्याचार से लड़ सके| इस अवसर पर उनके साथ स्त्री जागृति मंच की जसवीर कौर जस्सी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *