देश

हरिणे के जवानों ने कालीमिर्च के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Share now

एजाज अंसारी, हरलाखी 

हरलाखी भारत नेपाल सीमा पर तैनात बीओपी हरिणे के जवानों ने मंगलवार की सुबह 30 किलो कालीमिर्च के साथ बाईक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार कर कस्टम पिपरौन के हवाला कर दिया ।गिरफ्तार तस्कर की पहचान ईटहरवा गांव निवासी मो सदाम के रुप मे की गई है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सूबह सीमा स्तंभ संख्या 280 के समीप भारतीय सीमा क्षेत्र मे एस आई देवाशीष झा के नेतृत्व मे एसएसबी के अन्य जवानों के साथ संयुक्त रुप से स्पेशल ड्यूटी की जा रही थी उसी क्रम मे नेपाल से अवैध रुप से कालीमिर्च ला रहे उक्त व्यक्ति को बाईक समेत दबोच लिया।जव्त कालीमिर्च कि किमत 21000 रुपये है।इस बावत एस आई देवाशीष झा ने बताया की सीमा क्षेत्र मे अवैध कारोबारीयों की खैर नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *