दुनिया देश यूपी

एन्काउंटर में विकास दुबे का पर्सनल बॉडीगार्ड अमर दुबे हुआ ढेर, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम…

मोस्ट वांटेड विकास दुबे की तलाशी के दौरान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है. हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया है. अमर को विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता है.

2 जुलाई की रात कानपुर देहात के बिकरू गांव में शूटआउट के मामले में भी अमर दुबे की तलाश थी. यूपी पुलिस ने जिन अपराधियों की तस्वीरें जारी की थी, उसमें अमर दुबे का नाम सबसे ऊपर था. पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था. एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, वो मुख्य आरोपी विकास दुबे का चचेरे भाई का लड़का था.

सूत्रों के मुताबिक, वो विकास के पर्सनल बॉडी गार्ड का भी काम करता था. वो हमेशा असलहे से लैस रहता था. पुलिस को अमर के विकास दुबे के साथ ही भागने की जानकारी तब हुई जब पुलिस को उसकी फोर्ड कार औरैया-दिबियापुर हाइवे पर मिली थी. कार के अंदर मिले दस्तावेजों से अमर के लखनऊ स्थित घर का पता चला था.

आपको बता दे कि एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की इसी 29 जून को शादी हुई थी. अमर दुबे, विकास के चचेरे भाई संजय दुबे का बेटा है. अमर के सगे चाचा अतुल और विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश का 3 जुलाई को पुलिस ने बिकरू गांव के पास एनकाउंटर किया था. अमर अपने चाचा अतुल दुबे के साथ विकास दुबे का मुख्य शूटर था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *