यूपी

नगर आयुक्त को पार्षद मम्मा ने भेजा पत्र, टूटी जलापूर्ति लाइनें ठीक कराने और अलाव जलाने की उठाई मांग

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
वार्ड 23 के भाजपा पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना मम्मा कातिब ने नगर आयुक्त को दो अलग-अलग पत्र लिखकर टूटी व लीक जलापूर्ति लाइनें ठीक कराने और अलाव जलाने की मांग की है.
मम्मा ने पत्र में लिखा है कि वार्ड नंबर 23 इंद्रा नगर में बांके बिहारी मंदिर से केसर स्वीट के मध्य जलापूर्ति लाइन लीकेज होने से पूरा पानी सड़क पर जमा हो रहा है. जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, केके अस्पताल मार्ग एसके मेडिकल राजेंद्र नगर के सामने भी यही स्थिति है. अत: तत्काल इस समस्या का निस्तारण करें.
वहीं दूसरे पत्र में मम्मा ने ठंड को देखते हुए अलाव जलाने की मांग की है. उन्होंने लिखा है कि आवास विकास चौकी राजेंद्र नगर पुराना शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर ए ब्लॉक, राजेंद्र नगर ब्लाक पानी की टंकी, नेहा रेस्टोरेन्ट के पास, वाल्मीकि बस्ती इंद्रा नगर, नील कंठ मंदिर, कान्हा डेयरी, शिव मंदिर आदि इलाकों में अलाव जलाने के तत्काल निर्देश दिए जाएं. यहां बढ़ती ठंड के कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *