यूपी

मनोहर पटेल के नेतृत्व में भोजीपुरा में निकाली गई साइकिल यात्रा में सैकड़ों समाजवादी हुए शामिल

नीरज सिसौदिया, बरेली 

जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी भोजीपुरा की तरफ से भी विशाल साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। 5 अगस्त को समाजवादी पार्टी के छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र जी की जयंती होती है और जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा साईकल यात्रा का आवाहन किया गया था जिसको लेकर विशाल साईकल यात्रा का आयोजन हुआ। बरेली में यात्रा का शुभारंभ खुद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया।

भोजीपुरा विधानसभा की तरफ से यात्रा का नेतृत्व सपा नेता और भोजीपुरा विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार मनोहर सिंह पटेल जी ने किया। विधानसभा के सैकड़ों लोग मोहर सिंह पटेल के साथ साइकिल यात्रा में सम्मिलित हुए।
सपा नेता मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त है और 2022 में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है।
यात्रा में हरीश कुमार, आदेश गंगवार, आदेश पाण्डेय, अमित पटेल, अमन ,दिनेश पटेल, ध्रुव शर्मा , गौरव पटेल, केशव,कौशल ,बब्लू , अख्तर, लकी, इमरान , आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *