यूपी

सौ फुटा रोड की टूटी जलापूर्ति लाइन ठीक कराने में दिन-रात जुटे हैं पार्षद मम्मा, आज सुचारू होगी जलापूर्ति

नीरज सिसौदिया, बरेली
सीवर लाइन के काम के चलते शहर में जगह-जगह जलापूर्ति लाइनें फट रही हैं लेकिन संबंधित विभाग इन्हें ठीक कराने के प्रति लापरवाही बरत रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं लेकिन भाजपा पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना मम्मा कातिब टूटी हुई जलापूर्ति लाइन ठीक कराने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं. मम्मा के प्रयासों से पिछले दो दिनों से जलसंकट से जूझ रहे वार्ड वासियों को आज राहत मिलने की उम्मीद है.

रात में जलापूर्ति लाइन ठीक कराते मम्मा

बता दें कि स्थानीय सौ फुटा रोड पर पेयजल आपूर्ति लाइन दो दिन पहले टूट गई थी. सोमवार को मम्मा रात तक पाइपलाइन ठीक कराने में जुटे थे लेकिन विभिन्न कारणों के चलते पाइपलाइन ठीक नहीं हो सकी तो मम्मा ने वार्ड वासियों के मोबाइल पर संदेश भेजकर पाइपलाइन ठीक नहीं करा पाने के लिए माफी भी मांगी. इतने पर ही मम्मा नहीं रुके. अगले दिन सुबह फिर मम्मा विभागीय कर्मचारियों के साथ दोबारा पाइपलाइन ठीक कराने मौके पर पहुंच गए और बकाया काम कराय लेकिन विभिन्न कारणों से मंगलवार को भी पूरा काम नहीं हो सका तो मम्मा ने फिर प्रत्येक इलाका निवासी से इसके लिए निजी तौर पर माफी मांगी. साथ ही भरोसा दिलाया कि बुधवार दोपहर तक जलापूर्ति लाइन हर हाल में ठीक करा ली जाएगी और दोपहर बाद जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी. वर्तमान में सुधार का कार्य तेजी से कराया जा रहा है. मम्मा के इसी व्यवहार और सेवा के जज्बे के चलते वह आज तक कभी भी कोई भी निगम चुनाव नहीं हारे हैं. बरेली में मम्मा जैसे पार्षद अब विरले ही मिलते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *