यूपी

सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं से लेकर पार्षदों संग संजीव अग्रवाल ने बांटीं दीवाली की खुशियां, किया सम्मान

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और गम बांटने से कम होता है। मौका जब दीपावली जैसे रोशनी के पावन पर्व का हो तो खुशियां और भी नए रंग लेकर आती हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष और कैंट विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार संजीव अग्रवाल इस दीपावली भी खुशियां बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आज पार्टी के बूथ अध्यक्षों से लेकर पार्षदों तक को उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।


आज कालीबाड़ी कैंट मंडल के वार्ड अध्यक्ष शशांक अग्रवाल के निवास पर शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष, मंडल की टीम व क्षेत्रीय पार्षद के साथ आगामी चुनाव को लेकर बैठक ली। पार्टी द्वारा 29 अक्टूबर से शुरू किए गए सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी।

साथ में महानगर महामंत्री प्रभुदयाल लोधी, महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महानगर उपाध्यक्ष अरुण कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष अजय प्रताप, महानगर कोषाध्यक्ष राज अग्रवाल, महानगर सह कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, महानगर मंत्री अमरीस कठेरिया, मण्डल अध्यक्ष मोहित तिवारी, पूूर्व उपसभापति व पार्षद अतुल कपूर, पार्षद मुकेश मेहरोत्रा, पार्षद राजकुमार गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष हर्षित गुप्ता, मंडल महामंत्री अमर सिंह राठौर, मंडल महामंत्री गौरव सक्सेना, नीरज रस्तोगी, नीरज श्रीवास्तव, सुरेश रस्तोगी व अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मोजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली के शुभ अवसर पर मिठाई देकर शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *