यूपी

दीपावली की खुशियां बांटने शिशु मंदिरों में पहुंचे भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, आचार्यों का बढ़ाया मान, मिठाई देकर किया सम्मान, दीं शुभकामनाएं

नीरज सिसौदिया, बरेली
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष और कैंट विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार संजीव अग्रवाल देश के भविष्य को गढ़ने वाले और बच्चों में राष्ट्रवाद की अलख जगाने वाले आचार्यों और प्राचार्यों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने पहुंचे। उन्होंने शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों में जाकर आचार्यों, प्रधानाचार्यों और स्कूल स्टाफ को सम्मानित कर उपहार एवं मिठाइयां भेंट कीं। साथ ही राष्ट्र निर्माण में उनकी महती भूमिका के लिए सरस्वती शिशु मंदिरों एवं विद्या मंदिरों की सराहना भी की।

उन्होंने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, इसलिए इस दीपावली पर अपनी खुशियों को समाज के हर वर्ग के साथ साझा करें। तन-मन और जीवन में खुशियों के दीप जलाएं और साहार्द्रपूर्ण तरीके से दीपावली मनाएं।
सरस्वती शिशु मंदिरों और विद्या मंदिरों में जाकर संजीव अग्रवाल लगातार आचार्यों, प्रधानाचार्यों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। यह सिलसिला अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *