देश

ढोरी खटाल के पास नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
मोह माया और मानवता पूरी तरह से शर्मसार होता दिखा। जब बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित ढोरी खटाल के समीप मंगलवार को नवजात शिशु का शव युवकों ने खेलने के दौरान देखा गया। नवजात शिशु के शव को युवकों द्वारा देखने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली गयी और आसपास के लोगों की भीड शव को देखने के लिए जुट गयी थी। शव से पूरा दुर्गंध भी आ रहा था और शव के कई हिस्से फटे हुए थे। शिशु का लिंक एक बच्चे की थी।युवकों ने काफी देर तक नवजात शिशु के शव रखकर किसकी है इसकी पहचान करने की कोशिश किया। लेकिन नहीं पता चलने और कोई दावा करने के लिए नहीं आने पर अंत में युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए नवजात शिशु के शव को उसी जगह पर गढढा कर दफन कर दिखा।पंरतु उस नवजात शिशु के शव ने कई सवालों को छोड गया है। आखिर वह नवजात शिशु किसकी थी और किस परिस्थिति में ढोरी खटाल के पास फेकी गयी थी। क्या अवैध संबंधों के कारण तो नवजात शिशु के शव को फैकी तो नहीं गयी है।या तो फिर माजरा क्या था।


वहीं नवजात शिशु के शव को देखकर वहां मौजूद लोग कहने लगे कि लोग एक बच्चे के लिए क्या से क्या करते है। भगवान के दरवार में मात्था टेकर बच्चे होने का प्रार्थना करते है।लेकिन यह शिशु जिसे मिला वह नहीं रखकर उसे मौत के घाट उतारने का काम किया है।कहा कि लोग जो भी हो वह मोह माया और मानवता को शर्मसार करने का काम किया है।इन जैसे लोग समाज के लिए गंदा संदेश पहुंचाने का काम कर रहे है।ऐसे लोग का चेहरा सामने आने पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जिसके बच्चे नहीं है वह एक बच्चे का दर्द समझ सकते है। ऐसा घिनौना कार्य कोई व्यक्ति नहीं कोई हैवान नहीं कर सकता है।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद बेरमो पुलिस ढोरी खटाल पहुंची थी। लेकिन तबतक नवजात शिशु के शव को युवकों ने दफन कर दिया।इसके बाद शव मौजूद भीड धीरे—धीरे खिसक गयी थी।इसके बाद पुलिस बिना छानबीन किए हुए ही वापस लौट गयी। जबकि यह मामला गंभीर है कि एक नवजात शिशु का शव खुले मैदान में पाया जाना।
इस संबंध में बेरमो थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि पुलिस घटना स्थल पर तो गयी थी। लेकिन शव को तबतक लोगों ने दफना दिया था। जिसके चलते कुछ पता नहीं चल सका।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *